फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अखिलेश को हिरासत में लेने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 34 गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन करते सपाई। सपाई। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उरई। लखनऊ में चल रहे प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को उरई में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गांधी चबूतरा पर जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आया। उन्होंने अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष लल्ला यादव और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें