फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने जालौन कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली के निरीक्षण के दौरान मालखाने में एसपी रवि कुमार ने जब एसएसआई से रिवाल्वर खोलने को कहा, तो वह खोल नहीं पाए। इसके बाद एसपी ने स्वयं रिवाल्वर खोलकर दिखाई।
विज्ञापन

एसपी ने बुधवार को जालौन कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। सबसे पहले पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद एसपी ने आरक्षी बैरक, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, डेस्क, मेस, हवालात आदि का निरीक्षण किया। बैरक में खिड़कियों के टूटे शीशे व पानी की टंकियों से रिसाव पर उन्हें बदलवाए जाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क का रजिस्टर देखकर मालखाने को भी देखा। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में तैनात 30 चौकीदारों को कंबल भी वितरित किए। जनता संवाद को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ित किसी भी समय समस्या के लिए संपर्क कर सकता है। निरीक्षण व जनता संवाद के दौरान सीओ संतोष कुमार, कोतवाल सुनील कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन, रामनरेश तिवारी आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें