फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के परिजनों को दी पांच लाख की चेक

Sun, 20 Sep 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बालजी सोनी के निधन पर पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना दिखाई है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ वाजपेई शनिवार को स्व. बालजी सोनी के घर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में पांच लाख रुपये का चेक भी दिया। इस दौरान पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


मालूम हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष  बाल जी सोनी की आटा थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव करमेर में उनकी छह साल की चचेरी बहन की बुधवार रात बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वह परिजनों के साथ उसे लेकर गांव कुरहना स्थित बेतवा नदी में प्रवाहित करने पहुंचे। वह शव को प्रवाहित करने के लिए जैसे ही बेतवा नदी में उतरे, जल का प्रवाह तेज होने से अचानक गहराई में चले गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब गए।
उधर, कोंच में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष बालजी सोनी के निधन पर सर्राफा व्यापारियों ने शनिवार को

शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित सर्राफा कारोबारियों ने उन्हेें जुझारू नेता बताया। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव समेत सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रामकपूर, मंत्री महेन्द्र सोनी लला, आदि मौजूद रहे।

इधर, सहकारी क्रय विक्रय समिति में भी अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी की अध्यक्षता में शोकसभा की गई। वहीं जालौन में भी दिवंगत सपा नेता की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, मधुप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें