उरई। पुलिस लाइन में शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक परेड का एसपी ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के अभ्यास को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया।
एसपी रवि कुमार ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी ली। वहीं पुलिस कर्मियों की परेड भी कराई।
इसके बाद उन्होंने डायल 112 का निरीक्षण कर उपकरण देखे। मेस, आर्मरी, बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था देखी और सफाई रखने के निर्देंश दिए।
पुलिसकर्मियों से उन्होंने समस्याएं भी पूछी। यातायात पुलिस को नियमों का पालन कराने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के अन्य पटलों को भी देखा।
उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक पारस चौधरी व सीओ लाइन को भी सुधार आदि के निर्देश दिए। परेड के दौरान प्रतिसार प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।