सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
मिशन 2017 को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम खैरी में मंगलवार को सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सरकार की सभी
योजनाएं मजदूरों, किसानों, गरीबों और समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के हितों को सामने रख कर बनाई गई हैं और सफलतापूर्वक उनका क्रियान्वयन कराके प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। कार्यक्रम युवा सपा नेता सत्येन्द्र निरंजन शीलू पड़री की अध्यक्षता में हुआ। बतौर विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, जिपं सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह
गुर्जर, सभासद राघवजी गुर्जर शामिल रहे। कार्यक्रम में दीपेद्रसिंह गुर्जर, सुनील झा, पवन सिंह प्रधान खैरी, प्रधान जखौली केके निरंजन, कमलेश तिवारी खैरी, किंग साहब प्रधान कुदरा, सचिनसिंह जुझारपुरा, जितेन्द्रसिंह सलैया आदि मौजूद । कार्यक्रम संयोजक लालजी साहब लंबरदार ने आभार जताया।
जिले की समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे-लाखन
सपा का विधानसभा टिकट मिलने के बाद क्षेत्र के दौरे पर निकले पूर्व जिपं सदस्य लाखनसिंह कुशवाहा जनता और इलाकाई समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। कोंच आए कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए माना कि जिले की लगभग सभी सड़कें ध्वस्त हैं। उन्हें पानी की समस्या को लेकर भी तमाम गांवों से शिकायतें मिली हैं जिन्हें उन्होंने नोट कर लिया है और जल्दी ही इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।