जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी फरहा नाज की निर्विरोध जीत पर अल्पसंख्यक समुदाय ने जश्न मनाया। हिफजुर्रहमान मुन्ना महाते के आवास पर जुटे सैकड़ों लोंगो ने मिठाईं बांटी। इसके बाद जुलूस निकाला और फिर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेेद्र यादव का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा अल्पसंख्यकों की हिमायती है। पार्टी हाईकमान ने जिला जलौन को अल्पसंख्यक प्रत्याशी देकर यहां के अल्वसंख्यक समाज का मान और बढ़ा दिया है। अल्पसंख्यकों ने इस जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष रहम इलाही कुरैशी, मोहनसिंह डंपी, राहुल तिवारी, रणधीर यादव, आदि मौजूद रहे।