फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थाओं की ओर से लगे टीकाकरण शिविर में उमड़़ी भीड़

विज्ञापन
टीकाकरण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते एएसपी मौजूद व्यापारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/कोंच। गहोई धर्मशाला में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से टीकाकरण शिविर का उद्घाटन एएसपी राकेश सिंह ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि एडीएम पूनम निगम, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, ईओ संजय कुमार, संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, डॉ सीपी गुप्ता की मौजूदगी में टीकाकरण के लिए लोगों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रीति बंसल, शशि सिंह, आरती उपाध्याय, संतोष गुप्ता, साजिद खान, शाने हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, भारत विकास परिषद की ओर से शनिवार को चंदकुआं स्थित स्कूल में टीकाकरण शिविर का एसडीएम ए कुमार ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर लापरवाही घातक हो सकती है। लिहाजा कोरोना से बचाव के लिए सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। चिकित्सक मंगलाचरण वाजपेयी, स्वास्थ्य कर्मी सुशीला, छाया, रामपाल आदि ने शिविर में कुल 80 लोगों को टीका लगाया। वैक्सीनेटेड लोगों को परिषद द्वारा मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए गए। शिविर में प्रहलाद कौशल, विजय, दिनेश स्वर्णकार, श्रीकांत गुप्ता, मनोज गुप्ता, केके यादव, पंकज तिवारी, शैलेंद्र अग्रवाल आदि रहे।
---
कोरोना से एक की मौत, एक नया केस
उरई। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक की मौत हो गई। जबकि एक पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 11525 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या भी 197 पहुंच गई है।11294 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 34 है। छह लोगों को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। 1674 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 517429 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में आज जो संक्रमित आया है, वह डकोर ब्लॉक का है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें