फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंटवारे के विवाद में बेटे ने माता-पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के खड़गुई गांव निवासी सुमित उर्फ कल्लू ने घरेलू बंटवारे के विवाद में अपने माता-पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने मां का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृजमोहन दोहरे पांच बीघा खेती करने के साथ आसपास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो पुत्र शिवा और सुमित हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे बंटवारे को लेकर सुमित का पिता बृजमोहन और मां श्रीकांती से विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर सुमित ने लाठी-डंडे से दोनों को पीट दिया। इसके बाद मां का गला दबाने लगा।
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची 112 पीआरवी पुलिस दोनों घायलों को नियामतपुर चौकी ले गई, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। माता-पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें