फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दीपावली का खर्च न देने पर बेटे ने की पिता की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दीपावली का खर्च न देने पर बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पिता की पिटाई कर दी। पिता ने रस्सी से गला दबाने का आरोप लगाया है। मां ने बेटे की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चमरसेना गांव निवासी मुन्ना पटेल (52) के दो पुत्र केशव और शिवम हैं जो उरई में रहते हैं। परिजनों ने बताया कि दीपावली पर छोटा बेटा शिवम घर आया था। शनिवार की रात शिवम ने पिता मुन्ना से एक लाख रुपये दीपावली के खर्च के लिए मांगे। इस पर पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। बेटा गुस्सा हो गया और दोस्त पप्पू के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी।
आरोप है कि उनकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि बेटे ने अपने दोस्त के साथ उनका रस्सी से गला दबाने का प्रयास किया। पत्नी ने देख कर बाहर चीख पुकार मचा कर ग्रामीणों को बुलाया और पिता को बचाया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पिता का मेडिकल कराया। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें