फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉड डाउन के चलते समाजसेवी पुलिस के साथ समाजसेवी बढ़े आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन के चलते समाजसेवियों व पुलिसकर्मियों ने मिलकर शहर के मोहल्लों में जरूरतमंद लोगों के घरों में जाकर खाद्य सामग्री वितरित की। खाद्य सामग्री पाकर लोगों के चेहरों में खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते शहरों व गांवों को पुलिस प्रशासन ने पूरी से लॉकडाउन करा दिया दिया। जिसके चलते रविवार सुबह सपा नेत्री व विश्व मानवाधिकार परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला जिलाध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना और सपा के नगर अध्यक्ष भानुवर्मा, सुरजीत तिवारी, सोनेश्वर यादव, नगर महासचिव वीरेंद्र यादव व जेल चौकी में तैनात कांस्टेबल शकील अहमद समेत कई लोगों ने मोहल्ला चुर्खी रोड साईं मंदिर के पास, जिला परिषद, मामू भांजे मजार के पास स्थित रह रहे जरूरतमंद लोगों को पांच किलो आटा, आधा किलो तेल, दो किलो आलू, एक किलो अरहर की दाल, मसाला के पैकेट समेत अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। समाजसेवियों ने बताया कि खाद्य सामग्री वितरण का कार्य रोज 10 दिन तक चलेगा। इस पर लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें