फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोशल मीडिया का विवाद मारपीट तक पहुंचा, जूता मारने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बरार समाज को लेकर सांसद द्वारा दिए गए बयान के बाद जिले में समाज के दो गुट हो गए हैं। दोनों आपस में सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी का विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। आरोप है कि दूसरे गुट के व्यक्ति ने युवक के मुंह पर जूता मारा है। पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन


मिशन बुंदेलखंड सामाजिक एकता संगठन के अध्यक्ष करन बरार ने मंगलवार को एएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह समाज के लोगों को सरकार की योजनाओं की लाभ दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। बताया कि समाज के ही दूसरे गुट के व्यक्ति को यह रास नहीं आ रहा है। इस पर उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणी के साथ धमकी दी जा रही है। आरोप है कि सोमवार को दूसरे गुट के व्यक्ति ने कोंच बस स्टैंड के पास अपने साथियों के साथ पहुंचकर उससे अभद्रता की और उसके मुंह पर जूता मार दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित ने एएसपी से शिकायत की है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें