फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 52 पकड़े नकलची गए

Wed, 24 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में 6 नकलची पकडे़ गए। बोर्ड परीक्षा में अब तक जिले के परीक्षा केंद्रों पर 52 नकलची नकल करते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिले में नकल पर शिकंजा कसने के लिए छह उड़न दस्ते, 7 जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके बावजूद जिले के परीक्षा केंद्रों पर धड़ल्ले से नकल हो रही है। बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में 6 नकलची पकड़े गए। इसमें राजकीय इंटर कालेज बाबई में एक छात्र, जनता

इंटर कालेज सिरसा कलार में एक छात्र, आर एन टी छिरिया सलेमपुर में एक छात्रा, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन में एक छात्र व बुंदेलखंड इंटर कालेज कोटरा में दो छात्रों पर अनुचित साधन का प्रयोग करने की कार्रवाई की गई। बोर्ड परीक्षा को शुुरू हुए अभी एक सप्ताह ही हुआ है जिसमें केवल पांच दिन पेपर हुए जिसमें हाईस्कूल में 17 व इंटरमीडिएट में 35
विज्ञापन


नकलची पकड़े जा चुके हं। अब तक की परीक्षा में 52 नकलची पकड़े गए। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर यदि कोई परीक्षार्थी नकल करता है तो उस पर अनुचित साधन प्रयोग करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

परीक्षा केंद्रों के बाहर नहीं हो रही सर्च
परीक्षा केंद्रों पर इतनी अधिक संख्या में नोट लग रहे है जिससे यह स्पष्ट  है कि परीक्षा केंद्रो के बाहर ठीक ढंग से परीक्षार्थियों की सर्च नहीं की जा रही है। अन्यथा की स्थिति में परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थी के पास कैसे नकल पहुंच जाती है जिसे न तो केंद्र व्यवस्थापक और न ही कक्ष निरीक्षक पकड़ पा रहा है। इनको केवल उड़न दस्ता ही पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें