फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गुम हुए मोबाइल पाकर 121 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले के अलग अलग स्थानों से चोरी व गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर पुलिस ने 121 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे हैं। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 22 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपराध पर अंकुश को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आए दिन मोबाइल गुम होने, चोरी की घटनाएं सामने आती है। बदमाशों द्वारा ऐसे मोबाइल का उपयोग भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है। इन सभी को देखते हुए चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया गया। सर्विलांस और थानों के सहयोग से जिले के कई स्थानों से 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनकी कीमत 22 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि फोन बरामदगी के बाद उनको मालिकों का पता लगाकर उन्हें सौंप दिया गया है। इस दौरान एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, साइबर थाना प्रभारी कृष्ण बिहारी, एसएसआई वरूण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें