फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेका बंद कराने को की नारेबाजी

Mon, 10 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
नारेबाजी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में चल रहे शराब के ठेके को बंद कराने के लिए गांव की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर नारेबाजी की। डीएम से ठेका बंद कराए जाने की मांग की। महिलाआें के तेवर देख सेल्समैन ठेका बंद कर भाग गया।
विज्ञापन


पति की शराब पीने की आदत से आजिज महिलाओं ने शराब ठेकों को बंद कराने के लिए मोर्चा खोल दिया है। धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में शराब ठेकों को बंद कराने की मुहिम चल पड़ी है। रविवार को गांव सिकरीराजा में शशिरानी, ज्ञाना देवी, कमलेश कुमारी, निर्मला देवी, बेटी देवी, प्रतीक्षा देवी, साक्षी देवी आदि सहित लगभग एक दर्जन महिलाएं गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंच गईं।

महिलाओं को ठेके पर आता देख  सेल्समैन शराब ठेका बंद कर मौके से भाग निकला। महिलाओं ने ठेके के बाहर खड़े होकर शराब बेचना बंद करो, ठेका बंद करो के नारे लगाती रहीं। महिलाओं के तेवर देख ठेके पर शराब खरीदने गए लोग भी वहां से भाग खड़े हुए। महिलाओं ने जिलाधिकारी संदीप कौर से गांव में बने ठेके को बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें