फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकायेदारी पर बिजली काटी, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बिजली विभाग ने खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों के आवास कालोनी की शनिवार की दोपहर बिजली काट दी। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने बच्चों के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीओ विद्युत अभिषेक सोनकर का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी कर्मचारी चोरी से बिजली जला रहे है।
विज्ञापन

विभाग ने बड़े बकायेदारों एवं चोरी से बिजली जला रहे लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी के चलते खंड विकास कार्यालय के आवासीय कालोनी में रह रहे डेढ़ दर्जन कर्मचारियों की बिजली जेई विद्युत ने टीम के साथ जाकर शनिवार शाम काट दी। बिजली न आने पर कर्मचारी चंद्रभान, संगीता, सुरेंद्र, प्रबल, अमित त्रिपाठी, चंद्रमुखी, गायत्री देवी, आशा देवी ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि बिजली का बिल खंड विकास कार्यालय भरता है। वहीं जेई संजय कुमार का कहना है कि दो बार कर्मचारियों से बताया जा चुका है कि खंड विकास कार्यालय के बाबू द्वारा कार्यालय का बिल ही जमा किया जाता है। जबकि एक लाख रुपये के आसपास बकाया चल रहा है। इसलिए आवासीय कालोनी वाले कर्मचारी अपने नाम से कनेक्शन ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें