फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला की मौत

Tue, 04 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जली महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलिया थाने के ग्राम पीपरी कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला आग से झुलस गई। इलाज के दौरान झांसी में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कैलिया थाने के ग्राम पीपरी कलां निवासी विनोद जाटव की पत्नी पिंकी (32) रविवार रात आग से जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे सीएचसी कोंच लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया था। वहां पिंकी की मौत हो गई।

सोमवार को मृतका के मायके से श्याम करण पुत्र सटोले ने कैलिया थाने में तहरीर देकर कहा कि पिंकी के ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिये अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। इसकी शिकायत पिंकी ने मायके में भी की थी। दो तीन बार दोनों के बीच समझौता भी कराया गया। आखिर में ससुराल वालों ने उसकी जान ही ले ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पिंकी के पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।  पिंकी की दो संतानें एक लड़का और एक लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें