फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कौशल विकास से प्रशिक्षणार्थियों में बढ़ेगा आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गांधी महाविद्यालय में शुक्रवार को उन्नति फाउंडेशन व उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्किल डेवलपमेंट के 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि कौशल विकास से प्रशिक्षणार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस अवधि में उन्नति फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक हरपाल प्रजापति ने कई गतिविधियों द्वारा व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास, अंग्रेजी सीखने, साक्षात्कार आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कॉलेज के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुऑए प्राचार्य डॉ देवेंद्र नाथ ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के कौशल विकास, संवाद प्रेषण तथा व्यक्तित्व विकास में काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। निश्चित रूप से उनमें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं साक्षात्कार में सफलता के लिए आत्मविश्वास वृद्धि में सहायक होगा।
प्रतिभागी भूमि श्रीवास्तव, काजल सोनी, सौम्या दीक्षित, कंचन यादव ,कंचन पटेल, सौम्या पटेल, संजना गुप्ता, महक,हर्ष अग्रवाल,अंशी त्रिपाठी आदि ने फीडबैक देते हुुए प्रशिक्षण को लाभप्रद बताया। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी तौसीफ मलिक ने संवाद में निज भाषा तथा बोली के महत्व को रेखांकित किया। डॉ मिथिलेश कुमार शुक्ल ने उन्नति फाउंडेशन की तरह ही अन्य निकायों व संस्थानों से समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके स्किल डेवलपमेंट के लिए और ट्रेनिंग प्रोग्राम के आयोजन व इसके लिए त्वरित प्रयास करने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ गोविंद कुमार सुमन, डॉ.सुमेधा सचान, डॉ वंदना आनंद, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ मसऊद अंसारी, पंकज गुप्ता, अनंतराम, हामिद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें