फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 12 दिन बाद जंगल में मिला लापता वृद्ध का कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी रामलखन उर्फ रामलाल (60) का कंकाल रविवार शाम गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह 27 जून की सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद नहीं लौटे।
विज्ञापन

परिजनों ने अपने स्तर से उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उनके पुत्र अजय ने 29 जून को डकोर कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी हुई थी।

रविवार शाम गांव के कुछ लोगों ने मुहाना के जंगल में झाड़ियों के बीच मानव कंकाल पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास की जांच की और परिजनों को मौके पर बुलाया। पुत्र अजय और पत्नी ने मौके पर मिले कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान रामलखन उर्फ रामलाल के रूप में की।
विज्ञापन


वृद्ध का कंकाल मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें