फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी समेत छह ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान

Sun, 17 Dec 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी समेत छह ट्रेनें शनिवार को निरस्त रही है। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बगैर जानकारी किए स्टेशन पहुंचे यात्रियों को वापस लौटकर रोडवेज बस या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी मंडल के दतिया स्टेशन के पास ट्रैक मेंटीनेंस और लखनऊ मंडल के बाराबंकी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते ट्रेनों का निरस्तीकरण और रूट डायवर्जन किया गया था। इससे झांसी-कानपुर रेलमार्ग की कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई है। शनिवार को झांसी से लखनऊ और लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी, झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर, ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एलटीटी एक्सप्रेस का संचालन नहीं किया गया।
वहीं पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय सुबह 10.38 बजे के स्थान करीब 10 घंटे की देरी से चल रही है। अहमदाबाद से दरभंगा की ओर से जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से चल रही है। हैदराबाद से लखनऊ जाने वाली ट्रेन पांच घंटे की देरी से चल रही है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस चार घंटे से अधिक देरी से चल रही है। गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस अनिश्चितकालीन देरी से चल रही है। ट्रेनों के निरस्तीकरण का असर रेलवे की आय पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का ट्रैक मेंटीनेंस के कारण ट्रेनों को निरस्त किया गया है। काम तेजी से चल रहा है। जल्द ट्रेनें सुचारु रूप से संचालित होगी।
विज्ञापन



आज नहीं चलेगी मेमू
उरई। झांसी कानपुर और कानपुर झांसी के बीच चलने वाली मेमू का संचालन 17 दिसंबर यानी रविवार को नहीं होगा। इसके चलते यात्रियों को मुसीबत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें