फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दुकानों को बनाया निशाना, दो में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोरोना कर्फ्यू में रविवार की रात चोरों ने बाजार बैठगंज में स्थित आधा दर्जन दुकानों को निशाना बनाया। हालांकि छह दुकानों में दो के ही वे ताले तोड़ सके। दुकानदारों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू के चलते नगर का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। रविवार रात में चोरों ने बाजार बैठगंज में ज्वालागंज फाटक पर स्थित अमन चौरसिया की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने सिगरेट और गुटका चोरी कर लिए। जाकिर के ढाले का ताला तोड़कर उसमें रखी लोहे की कुछ छड़ एवं गिलास आदि चोरी कर लिए। इनके अलावा अरविंद चौरसिया, अन्नू चौरसिया, महेंद्र गुप्ता व मृदुल बाजपेई की दुकानों के शटर के ताले तोड़ने का प्रयास किया।
हालांकि वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद बाजपेई मेडिकल स्टोर की गली में दुकानों के ऊपर चढ़ने के लिए उन्होंने सीढ़ियों का ताला तोड़ दिया और छत पर चढ़ गए। छत से भी जब वे दुकानों में घुसने में सफल नहीं हो सके तो वहां लगी सोलर प्लेट और बिजली के केबल काटकर चोरी कर ले गए। बाजपेई मेडिकल स्टोर की दुकान के बाहर लगा मीटर भी उखाड़ दिया और वायरिंग चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो सीढ़ियों और गुमटी का ताला टूटने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें