फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार व बाइक की भिड़ंत में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कार व बाइक की भिडंत में छह लोग घायल हुए। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में चली गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डॉक्टरों ने उच्च संस्थान रेफर किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी आकाश कुमार बाइक से औरैया रोड पर जा रहे थे। वहीं, गोहन होकर सहाव मोड़ होते हुए एक कार उरई की ओर जा रही थी। औरैया रोड पर पेट्रोल टैंक के पास जब दोनों वाहन पहुंचे तो कट से बाइक मोड़ते समय अचानक से कार सामने आ गई। इसमें कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। कार चालक कार को संतुलित नहीं कर सका और कार सड़क किनारे खंदक में चली गई। हादसे में बाइक सवार आकाश व कार सवार इंदूखेड़ा निवासी छोटे इंदूखेड़ा, कैंथवा निवासी राजेंद्र कैंथवा, रामपुरा निवासी नीलम व देवी घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटे व आकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें