जालौन। उदोतपुरा के आगे पेट्रोल टैंक के पास हार-जीत की बाजी लगा रहे छह लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि उदोतपुरा से आगे पेट्रोल टैंक के नजदीक कुछ लोग जीत-हार की बाजी लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से ग्राम तांबा निवासी बृजराज व सुरेंद्र कुमार एवं ग्राम देवरी निवासी अशोक कुमार, नबाव सिंह, इंद्रेश कुमार व प्रदुम्न को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 3400 रुपये व मोबाइल फोन एवं मालफड़ पर 12490 रुपये व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)