जालौन। मलकपुरा छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम औरेखी में सोमवार रात पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को पकड़ा है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत कुमार को सूचना मिली कि ग्राम औरेखी में पानी की टंकी के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच हार-जीत की बाजी लगा रहे ग्राम औरेखी निवासी अवनीश, अहिवरन, रमेश, रोहित कुमार, मानसिंह व नीरज को पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद की है। सभी के खिलाफ सार्वजानिक जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।