फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नगर के विकास के लिए छह करोड़ के प्रस्ताव हुए पास

Sun, 13 Aug 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका परिषद की दूसरी बैठक शनिवार को पालिका सभागार में हुई। इसमें नगर के विकास के लिए छह करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। साथ ही मेडिकल कॉलेज चौराहा का नाम भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से रखने की सहमति बनी। सर्वसम्मति से हर वार्ड में रोशनी, सफाई व्यवस्था, पाइप लाइन व सड़क निर्माण पर भी बात बनी।
विज्ञापन

पालिका की बोर्ड बैठक शनिवार को पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। ईओ ने पिछली बैठक में हुए कार्ययोजना को विस्तार से बताया। फिर बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा के भेजे गए पत्र को पढ़ा गया। इसमें मेडिकल कॉलेज चौराहा का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की बात कही गई। सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई।
इसके बाद सभी वार्ड के सभासदों ने अपने वार्ड के सफाई व पानी व्यवस्था, सड़क निर्माण, लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसमें कुछ सभासदों ने सफाई निरीक्षक के खिलाफ नाराजगी जताई। इसके बाद हर वार्ड में अलग से कर्मचारी लगाकर सफाई कराने पर बात बनीं। बैठक में छह करोड़ के प्रस्तावों की मंजूरी दे दी गई। वार्ड नंबर 22 के सभासद जयशकर द्विवेदी ने बढ़े हाउस टैक्स को कम करने, पुराने घरों का हाउस टैक्स न बढ़ाने की बात रखी।
विज्ञापन

इसके बाद गेस्ट हाउस, होटल, नर्सिंग होम, अस्पताल, पेट्रोल पंप आदि वाणिज्यिक भवनों पर लाइसेंस फीस लगाने, पांच साल में गृहकर रिवाइज करने को लेकर सर्वसहमति बनी। पालिकाध्यक्षा ने कहा कि जिन समस्याओं को बताया गया है,उन पर काम किया जाएगा। शहर में कुछ समस्या सालों से चली आ रही है। उनका निस्तारण भी हुआ है। इसी प्रकार सभी समस्या का समाधान होगा।

हर वार्ड में लगेंगे तिरंगे झंडे, बीस हजार बांटे गए
उरई। स्वतंत्रता दिवस पर शहर के साथ पालिका का कार्यालय तीन रंग की लाइटों से जगमगा उठेगा। इसके साथ ही हर वार्ड में तिरंगे झंडे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए पालिका कई दिनों से तैयारी कर रही थी। शनिवार को बोर्ड बैठक के बाद कुछ सभासदों को अपने वार्ड में लगाने के लिए झंडे भी दिए गए। बीस हजार झंडे पालिका की ओर से पूरे शहर में लगाए जाएंगे। पालिका ईओ विमलापति ने बताया कि नगर के हर चौराहा को सजवाया जा रहा है। चारों और तिंरगी लाइट भी लगाई जा रही है। साफ-सफाई भी करवाई गई है। प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ती के गीत भी बजेंगे। इसके साथ ही पालिका के सफाई नायकों के साथ सभासदों को झंडे दिए जा रहे हैं। हर वार्ड में झंडे लगाए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें