फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुठभेड़ में छह बदमाश पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (कदौरा)। ट्रेनों, बसों में यात्रियों से टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के छह शातिरों को एसओजी, स्थानीय पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन

घेराबंदी के दौरान शातिरों की पुलिस से मुठभेड़ भी हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।



तलाशी में बदमाशों के पास से अवैध असलहा के साथ 1.76 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी बरामद हुई है। गिरोह में शामिल सात और बदमाशों की तलाश में संयुक्त टीम दबिश दे रही है। पकड़े गए बदमाश औरैया और कानपुर देहात के रहने वाले हैं। इटावा में भी इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गिरोह में 13 शातिर बदमाश चलती ट्रेन और बस से यात्रियों के बैग, आभूषण व नकदी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कई वारदातों का पता चलने पर शातिर को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। कई सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद उनकी पहचान हो पाई।
विज्ञापन




गिरोह रविवार को कदौरा थाना क्षेत्र के बगिया में चोरी की साजिश रच रहा था। सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई। घेराबांदी की तो अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में औरैया कोतवाली के फतेहपुर करमपुर निवासी नरेंद्र उर्फ पिंटू यादव के पैर में गोली लग गई।

इस दौरान उसके साथ साथ रहे पुष्पेंद्र निवासी पाखर पुरवा थाना अयाना औरैया, इंदल सिंह निवासी ग्राम रमऊ थाना राजपुर कानपुर देहात, रविशंकर निवासी जागू कल्याणपुर थाना बिधूना औरैया, यासीन निवासी दलेलनगर थाना अजीतमल औरैया और छुन्ना निवासी तिलक नगर कोतवाली औरैया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि गिरोह में शामिल औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलनगर निवासी तौफीक, रशीद, आसाद, आजाद, औरैया कुंदरकोट निवासी छोटे उर्फ कमरुद्दीन, कानपुर देहात के राजपुर के गांव रमऊ निवासी जयवीर औरैया के अयाना के पाखर पुरवा निवासी लाल सिंह फरार चल रहे हैं। इनके लिए वारंट जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें