ऐच्छिक ब्यूरो में समझौता कराते सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो में छह दंपति साथ रहने को राजी हो गए। ब्यूरो सदस्यों ने बताया कि दंपति आपस में एक दूसरे पर विश्वास रखें। विश्वास की डोर से ही रिश्तोें को आगे बढ़ाया जा सकता है।
परिवार परामर्श में हिंगुटा निवासी गुड्डी देवी व शरीफ के बीच ब्यूरो सदस्यों ने समझौता कराया। इसी तरह सुढ़ार गांव निवासी पूजा व रेंढ़र निवासी विपिन, सरसेला निवासी लक्ष्मी देवी व सतही जिला कानपुर निवासी अखिलेश के बीच समझौता हो गया।
वहीं, खलीलपुर गांव निवासी अजीत व चिकासी निवासी नीलम के बीच सुलह हो गया। दूसरी तरफ उरई निवासी वंदना व कुठौंद निवासी रवि कुमार के बीच समझौता कराया गया। इसके साथ ही आपसी मतभेद को लेकर सारंगपुर निवासी पिंकी व डकोर निवासी मानवेंद्र के बीच सुलह हो गया। इसमौके पर अवधनारायन, गरिमा पाठक, वंदना, मंजू शर्मा, राजेश शर्मा, नसीम खां, शकूर बेग आदि मौजूद रहे।