फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ट सफाई में गड़बड़ी देख नहर विभाग से एसडीओ को तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रविवार को उपजिलाधिकारी ने नहर विभाग द्वारा कराई गई सफाई व्यवस्था को देखा। संतोष जनक काम न मिलने पर उन्होंने नहर विभाग से सिल्ट सफाई के स्टीमेट व भुगतान की डिटेल मांगी है।
विज्ञापन

नहर विभाग द्वारा आसपास के माइनरों की सितंबर में सिल्ट की सफाई कराई गई थी। माइनरों की ठीक ढंग से सफाई न होने की मिल रही किसानों की शिकायत पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने रविवार को प्रतापपुरा, हरीपुरा, हीरापुर, सदुपुरा व दहगुवां के माइनरों की सफाई को मौके पर जाकर देखा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि जेसीबी मशीन लगाकर सफाई तो कराई गई है लेकिन सफाई का कार्य सही ढंग से नहीं किया गया। बीच बीच में सफाई न होने से जिससे पानी के बहाव में रूकावट बनी रही।
किसानों की बात पर एसडीएम ने माइनर के साथ बीच बीच में बनी पुलियों को भी देखा। जिससे यह तो स्पष्ट हुआ है कि सफाई हुई है लेकिन सफाई का कार्य संतोषजनक नहीं है। सफाई की वास्तविक स्थिति देखने के बाद एसडीएम ने नहर विभाग के एसडीओ को निर्देश दिए कि वह स्टीमेट व भुगतान का विवरण लेकर कार्यालय में उपस्थित हो। जिससे माइनर सफाई की स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें