फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेल सेवा के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कई माह से उरई से दिल्ली तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग कर रहा है। रविवार को मंडल के पदाधिकारियों ने जालौन-गरौठा-भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उरई से दिल्ली के लिए कोई भी सीधी ट्रेन उपलब्ध न होने से व्यापारियों, छात्रों, मरीजों और आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, मंडल पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, रेल हस्ताक्षर अभियान के संयोजक भरत कुरेले ने बताया कि जिले के व्यापारी वर्ग का दिल्ली से सीधा कारोबारी जुड़ाव है। रोजमर्रा के व्यापारिक कार्य, थोक बाजारों से खरीदारी, न्यायालयी व प्रशासनिक कार्यों के लिए दिल्ली आना-जाना पड़ता है। सीधी रेल सेवा न होने से छोटे और मध्यम व्यापारियों को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। प्रदेश मंत्री हरिओम बाजपेई और मंडल अध्यक्ष अवनीश चंद द्विवेदी की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर दीपक, प्रदीप, पंकज, गौरव, साजिद खान, नवाज खान सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें