कालपी में बिजली पावर हाउस के बाहर नाराजगी जताते मोहल्ले के लोग
- फोटो : ORAI
कालपी। नगर के मोहल्ला राम चबूतरा में दिन से फुका ट्रंाफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका। गुस्साए बाशिंदों के सब्र का बांध फूट पड़ा और रविवार को उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। भीड़ देखकर कर्मी मौके से भाग गए। बाशिंदों का आरोप है कि मोहल्ले में तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। सूचना के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर को नहीं बदला, जिससे मोहल्ले में बिजली के साथ साथ पीने के पानी का संकट गहराया गया है।
मौसम बदलते के साथ साथ आए दिन विद्युत केबिल तथा ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। नगर के मोहल्ला राम चबूतरा में लोड ज्यादा होने के कारण 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। मोहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई तो मोहल्ले के लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी पर कुछ न किया गया। इससे नाराज रविवार को व्यापारी नेता सुनील पटवा, सभासद हाशिम अली की अगुवाई में काफी लोग बिजली घर पहुंचे और घेराव कर दिया। व्यापारी नेता का आरोप है कि अफसर फोन उठा उठा रहे हैं। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। कार्यालय में कोई न मिलने के बाद सभी एसडीएम के पास पहुंचे और शिकायत की। एसडीएम के अश्वासन के बाद वे शांत हुए। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के अफसरों के निर्देशित किया गया है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।