फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में अव्वल रहे श्याम

विज्ञापन
मैराथन में शामिल प्रतिभागियों की भीड़ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
ऊमरी। नगर पंचायत ऊमरी में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाई। मंत्री के साथ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह आदि मैराथन के प्रथम पांच विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्याम सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसानों के लिए योजनाओं का बखान भी किया। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र सिंह सेंगर पूर्व क्रिकेटर व शिवेंद्र सिंह तोमर ने युवाओं को प्रोत्साहित भी किया। मैराथन में कुल 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रथम आने वाले श्याम सिंह भोपाल को शील्ड प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर जितेंद्र तोमर पोरसा व तीसरे स्थान पर शिवम द्विवेदी रहे। चौथे नंबर पर उदयवीर बघेल नदना व सतनाम सिंह खाखरी पांचवें स्थान पर रहे। इस मौके पर एसडीएम सालिकराम, तहसीलदार प्रेम नारायण प्रजापति, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामपुरा थाना प्रभारी जेपी पाल गोहन, चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें