फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 352 विद्यार्थियों को मिला स्मार्ट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। पंडित रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय रामपुरा में बुधवार को प्रदेश सरकार की योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण के तहत 352 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि स्मार्ट फोन काफी लाभकारी हो सकते हैं, लेकिन यह तब ही है, जब इसका सही प्रयोग होगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां और सुविधाएं इस फोन से मिल सकती हैं। इसलिए गलत प्रयोग से इस फोन को सुरक्षित रखें और अपने भविष्य को बेहतर करें।
विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगम्मनपुर राघवेंद्र पांडेय ने भी विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाया। कॉलेज के प्रधानाचार्य गौरव द्विवेदी ने छात्रों से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। प्रबंधक मुन्ना दुबे, अमित पुरवार, नवीन त्रिपाठी, अंकित दीक्षित, गौरव दुबे, अनूप राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें