फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने पर दुकानदार से मारपीट, रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दुकान की उधारी मांगने पर दबंग ने दुकानदार के साथ मारपीट की। दुकानदार ने कोतवाली में मारपीट की तहरीर देने के साथ ही दबंगों पर 4900 रुपये छीनने का भी आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं निवासी मम्मू पुत्र अब्दुल सलाम ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही किराने की दुकान किए हैं। उसकी दुकान से गांव के ही राजेंद्र ने कुछ सामान उधार लिया था। लेकिन वह कई दिनों से रुपये नहीं दे रहा था। जब उसने राजेंद्र से रुपये मांगे तो उसने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वह अपने साथियों रोहित व अंकू के साथ आया और दोबारा से मारपीट कर उससे 4900 रुपये छीन ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी मम्मू से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें