फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने वाली घटना निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने पैसे के लालच में आकर कुछ लोगों को फंसाने के लिए गोली लगने का फर्जी नाटक किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो कहानी कुछ और ही निकली। उसने पुलिस को बताया कि एक युवक ने पैसे का लालच देकर अपने विरोधियों को फंसाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित मोदी ग्राउंड के पास शुक्रवार रात दो बाइक सवार युवकों में से एक ने चिल्लाना शुरू कर दिया था कि उसे गोली लग गई है। इसकी जानकारी बाइक पर साथ जा रहे सोनू वर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिस पर एएसपी अवधेश कुमार, कोतवाल शिवगोपाल सिंह, एसआई रविशंकर मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और घायल और उसके साथी को अस्पताल ले गए थे।
शनिवार को घायल युवक अरविंद कुमार निवासी भदारी कोंच ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे अपनी बहन की शादी करनी थी। जिसके लिए पैसों की जरूरत थी। जब उसने यह बात अपने दोस्त सोनू वर्मा निवासी चमरसेना को बताई तो उसने पैसे का लालच देकर उसके विरोधियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की कहानी गढ़ी और शुक्रवार रात आठ बचे वह उसे लेकर कांशीराम कालोनी पहुंचा जहां किसी नुकीले औजार से उसके कमर में घाव कर दिया और बाइक पर बैठाकर कोंच रोड पर आ गया।
विज्ञापन

जहां उसने जोर जोर से गोली लगने की बात कहकर चिल्लाना शुरू कर दिया। सोनू ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इस पर कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि गोली का मामला झूठा है। सोनू वर्मा के खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत लगभग दस मामले दर्ज हैं। फंसता देख अस्पताल से सोनू चुपचाप खिसक गया। सोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें