फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ हिलाकर, माला पहनकर बढ़ाया सपाइयों का जोश

विज्ञापन
कालपी में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव झांसी में शादी समारोह में जाते वक्त जनपद से निकले। कालपी पुल से लेकर एट तक जगह-जगह पर सपाइयों ने पूर्व सीएम का जोरदार स्वागत किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोश देख कहीं पर अखिलेश ने गाड़ी में बैठे बैठे ही हाथ हिलाया तो कहीं जोश देख अपनी गाड़ी से भी नीचे उतर आए। इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी नेताओं ने बताया कि पूर्व सीएम ने जन-जन तक सपा की नीतियों को पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला यमुना पुल पर पहुंचा। कालपी में जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव की अगुवाई में अजीत यादव, सुरेंद्र बजरिया, गुलाब सिंह यादव, अजहर बाबा, अरविंद यादव आदि ने पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद आटा टोल पर प्रधान महेंद्र यादव की अगुवाई में राजेश यादव, राजेश विश्वकर्मा, भूपेंद्र यादव आदि ने स्वागत किया। इसके बाद आटा टोल पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी सपाइयों की भीड़ के साथ खड़े नजर आए तो अखिलेश ने अपना काफिला रुकवा दिया और गाड़ी से बाहर निकलकर सपाइयों का उत्साह बढ़ाया।
यहां पर मिर्जा साबिर बेग, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह, तेज प्रताप यादव आदि रहे। चमारी नाले के पास युवजन सभा के सिद्धार्थ यादव और सुखबीर यादव रामपुरा ने अखिलेश मुलायम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अपने अध्यक्ष का स्वागत किया। राठ रोड बाईपास पर पुल के ऊपर सपा नेता सुरेंद्र मौखरी ने अपने समर्थकों अनुज मौखरी, फरत उल्ला, राहुल पिरौना, विक्की पटेल आदि के साथ अखिलेश यादव का स्वागत किया। अजनारा हाईवे पर जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर, इमरान उल्ला आदि ने अखिलेश का स्वागत किया। झांसी से लौटते वक्त पार्टी अध्यक्ष मोहित यादव के आवास इकलासपुरा पर भी रुके। यहां पर अनुपम यादव, अतुल प्रधान, मनोज यादव, आयुष यादव, सम्राट यादव, अमन यादव आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बेटियों को देख रुकवाया काफिला, बढ़ाया हौसला
उरई हाईवे से आगे बढ़ते ही जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला राठ ओवरब्रिज पर पहुंचा तो वहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में फूलों का गुलदस्ता लेकर खड़ी बच्चियों को देख अखिलेश ने फौरन ही अपनी गाड़ी रुकवाई और बच्चियों को बुलाकर उनके नाम व पिता के नाम पूछे। बच्चियों ने बताया कि वे तीनों तनु, मनु और सोनू सपा नेता सुरेंद्र मौखरी के परिवार से हैं, इस पर अखिलेश ने बच्चियों को खूब पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया व उनके साथ सेल्फी भी कराई।

राठ रोड ओवरब्रिज पर सपा नेता की बेटियों से मिलते अखिलेश यादव- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें