फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में घायल चरवाहे ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। चमारी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल चरवाहे ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका झांसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी लल्लू यादव (50) सोमवार की दोपहर गांव के पास से ही निकले नाले के पास जानवरों को चरा रहे थे। पीछे से किसी वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें