फोटो 1- मृतक परमसुख की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा गांव निवासी परमसुख (75) सोमवार की शाम गांव में ही बने मंदिर जा रहे थे, तभी बाइक सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। हालत गंभीर होेने पर डॉक्टर ने यहां से रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह खेती-किसानी करते थे। उनके दो पुत्र रामबाबू व राजेंद्र हैं। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।