फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति पर लगाया पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला ने पति पर पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि धक्का देने से वह गिर गई जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद से पति मौके से भाग गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेड़ा निवासी रचना (37) ने बताया कि पति प्रमोद कुमार से मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पहले पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी। रचना के पैर में फ्रैक्चर हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।
घटना के बाद आरोपी पति गाली-गलौज करता हुआ घर से भाग गया। घायल महिला को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें