फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बनाने की फैक्ट्री में छापा, एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली पुलिस ने एक गांव में मिलावटी शराब बनाने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने मौके से मिलावटी शराब के प्रयोग में आने वाली सामग्री के साथ लगभग 50 हजार रुपये कीमत की शराब व अवैध शराब बनाने के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खर्रा में रविशंकर अपने घर में मिलावटी शराब बनाने का कारखाना स्थापित किए था। कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह को उक्त कारखाने के बारे में सोमवार की रात सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही मिलावटी शराब बनाने के सामान को इधर, उधर छिपाया जाना लगा। तलाशी लेने पर पुलिस ने मौके से 12 पेटी यानी 551 क्वार्टर मिलावटी देशी शराब के साथ 10 किग्रा यूरिया, 8 लीटर यूरिया मिश्रित केमिकल, 388 प्लास्टिक की खाली शीशी, सैकड़ों की संख्या में ढक्कन, कॉर्क, प्लास्टिक की बोरी में दिल से मार्का के पेपर रोल व लेवल के साथ होलोग्राम आदि बरामद किए। पुलिस ने मौके से मिलावटी शराब बनाने के कारोबार में लिप्त रविशंकर पाल को भी पकड़ लिया।
पुलिस सभी सामान को पिकअप में लादकर कोतवाली ले आई। जहां रविशंकर के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित जालसाजी आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है। मौके से मिलावटी शराब बनाने वाले सामान के साथ लगभग 50 हजार रुपये कीमत की शराब भी बरामद की गई है। पुलिस अवैध करोबार में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें