कालपी। डॉ. आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीएम सुशील कुमार व सीओ एके सिंह ने किया। उद्घाटन मैच शाहजहांपुर एवं लखनऊ के बीच हुआ। शाहजहांपुर ने लखनऊ की टीम को 2-1 के अंतर से हराया।
एमएसवी इंटर कॉलेज कालपी में बुंदेलखंड बॉर्डर फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आयोजित छठवां राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच खेला गया। समिति के अध्यक्ष जगजीवन अहिरवार ने कहा कि कालपी में इस तरह के आयोजन होने से खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए जागरूक होंगे। खालिद मास्टर, जिया दीवान ने बताया कि यह टूर्नामेंट 29 दिसंबर तक खेला जाएगा। शाहजहांपुर टीम के कप्तान हिमांशु को कमेटी के तरफ से मैन ऑफ द मैच एवं 2100 रुपये पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। रेफरी की भूमिका बनारस के अनूप कुमार तिवारी ने निभाई। कमेंटेटर बरकत अंसारी व अब्दुल कलाम रहे। कमल सैनी, ताहिर खान, वसीम अंसारी, अजहर हाशमी आदि रहे।
मई में हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं
रामपुरा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं रामपुरा ब्लॉक के मई गांव में हुईं। युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष बहादुर के नेतृत्व में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिला युवा अधिकारी रवि दत्त दीक्षित ने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखता है। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है। मन एकाग्र होता है। इस दौरान अभिषेक, अमित शिवम, सोनू, राहुल, नेहा, सीता, खुशी, अंजली, सोनाली, गौरीपाल, पूर्वी, काजल ने प्रतिभाग किया।