फोटो- 34 गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करती महिलाएं। संवाद
उरई। सिखों के गुरु गुरुनानक देव के 556 वां जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के रूप में राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अनुयायियों ने गुरु घरों में दीवान सजाए। शबद सुनाकर और कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
बुधवार को राठ रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में विचार गोष्ठी कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही लोगों ने गुरु नानकदेव के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष बिजय चौधरी, सरदार हरजीत सिंह सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जसवंत सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार आज्ञा सिंह, सरदार पुरुषोत्तम सिंह, गुरजीत कौर, दलजीत कौर, परमजीत कौर, हिम्मत सिंह, नरेंद्रजीत सिंह, हरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, तरनजीत सिंह, रणजीत सिंह, चरणजीत सिंह, योगाचार्य शत्रुघ्न सिंह, दिलप्रीत सिंह, संदीप सिंह, कमलदीप सिंह, सतनाम सिंह, अमरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि रहे। इस दौरान अखंड लंगर का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर छका।