फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोलें- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। एसपी रवि कुमार ने अपराध समीक्षा के दौरान शातिरों की हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोहर्रम और रक्षाबंधन को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत दी। साथ ही संबंधित अफसरों को लंबित विवेचनाओं को जल्द और प्रभावी निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वह गुरुवार की देर रात कोतवाली में सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने थानेवार अपराध समीक्षा की। सभी चोरियों का खुलासा जल्द करने की हिदायत दी। उन्होंने बीट प्रभारियों से हिस्ट्रीशीटरों और शातिरों का भौतिक सत्यापन कराने, महिला अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने तथा लापता किशोरियों को जल्द खोजने, इनामियों, वांछितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, गश्त-पिकेट को प्रभावी बनाने की हिदायत दी। गैंगस्टर के आरोपितों की संपत्ति जब्त कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, कोतवाल बलिराज शाही, अतिरिक्त निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर वीएल आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें