फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव यादगार बनाया जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर डीएम चांदनी सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 11 से 17 अगस्त तक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, स्वयं सहायता समूहों, नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम क्रियान्वित किया जाएगा। वाणिज्यिक एवं व्यवसायिक समूहों एवं संगठनों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम प्रधानों को शत प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा नलकूपों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। झंडा वितरण के लिए केंद्र निर्धारित किए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राशन की दुकानों को झंडा वितरण एवं बिक्री केंद्र के रुप में प्रयोग किया जाएं। स्वयं सहायता समूहों को सम्मिलित करते हुए झंडा निर्माण समूहों का गठन करें। स्कूल, आफिस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट, शॉपिग कॉप्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस थाना चौकी को अनिवार्य रुप से झंडा फहराने के लिए आदेशित करें। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बसों, ट्रकों, सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश का स्टीकर लगाया जाए।
--------------------------
116 बच्चों को बांटी गई स्टेशनरी
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव एवं इंडियन बैंक के 116वें स्थापना दिवस पर इंडियन बैंक शाखा नियामतपुर में अमृत महोत्सव महोत्सव मनाया गया। इस दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय के 116 बच्चों को अल्पाहार एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसी तरह इंडियन बैंक की शाखा महेवा में भी वितरण किया गया। इस दौरान झांसी से आए मंडल प्रमुख संतोष कुमार महाराणा, मुख्य प्रबंधक अभिषेक पटेल, ब्रांच मैनेजर मनोज कुमार, आशीष शर्मा, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------------------
फोटो-19-बाइक रैली निकालते डाक कर्मी। संवाद
हर घर तिरंगा के लिए निकाली बाइक रैली
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने की कवायद में डाक विभाग की ओर से सहायक डाक अधीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा एवं पोस्टमास्टर प्रभात नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ रैली प्रधान डाकघर से शुरू होकर कोंच बस अड्डा, जिला परिषद होकर डाकघर परिसर में समाप्त हुई। सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के लिए जागरूक करना था। पोस्टमास्टर प्रभात नारायण मिश्रा ने कहा कि जिले के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज मात्र 25 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं। 400 राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री भी डाकघर से की गई । इस दौरान आरबी अवस्थी, संजीव अग्निहोत्री, मुरारी मोहन द्विवेदी, अक्षय शुक्ला, शिवानी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
फोटो-22-मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते प्राचार्य व चिकित्सक। संवाद
साफ सफाई का काम दुरुस्त कर लें
उरई। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और मिनिस्टीरियल स्टाफ व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की उपस्थिति में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रांगण का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. डी नाथ ने आवासीय भवनों के आसपास साफ सफाई निरीक्षण किया। सभी सदस्यों से कहा कि आजादी का अर्थ यह नहीं है कि जहां चाहें वहां गंदगी फैला दें। कूड़ा फैलाने वाले संस्कारविहीन एवं नकारात्मक विचारधारा को प्रदर्शित करते हैं। समिति समय-समय पर निरीक्षण कर परिसर में गंदगी फैलाने वालों से सख्ती से निपटे। घरेलू कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें। प्राचार्य ने जेई ओमवीर सिंह को निर्देश दिए कि साफ सफाई का कार्य का काम 15 अगस्त से पहले पूरा करें। निरीक्षण के दौरान डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. चरक सांगवान, शिखा मिश्रा, किरन वर्मा, शालिनी शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें