फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूल की छत पर चढ़ा सातवीं का छात्र, दी कूदने की धमकी

Thu, 02 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-39- स्कूल की छत पर बैठा छात्र और समझाते लोग।
विज्ञापन

स्कूल की छत पर चढ़ा सातवीं का छात्र, दी कूदने की धमकी
परीक्षा में अनुचित साधन अपनाते हुए पकड़ा गया था छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। नकल करते पकड़े जाने पर कक्षा सात से छात्र ने स्कूल की छत से नीचे कूदने की धमकी दी। सीओ के समझाने पर वह नीचे उतरा, बाद में उसे घर भेज दिया गया ।
कस्बा निवासी कक्षा सातवीं के एक छात्र बुधवार को दोपहर 12:30 बजे परीक्षा खत्म होते ही वह स्कूल की तीसरी मंजिल पर जा पहुंचा। बाउंड्री पर वह बैठ गया। उसने चिल्लाते हुए ऊपर से नीचे कूद जाने की धमकी दी तो स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूली बच्चे और स्कूल प्रशासन भी सहम गए। सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी और कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड गाड़ी को भी बुला लिया गया था। सीओ और कोतवाल ने नीचे खड़े होकर छात्र को काफी देर तक समझाया, तब कहीं जाकर वह छत से नीचे उतरा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर निरंजन ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह अनुचित साधनों का प्रयोग कर रहा था जिसे पकड़ लिया गया था। इससे भी वह डरा हुआ हो सकता है। बहरहाल, सीओ और कोतवाल ने प्यार से समझाकर उसे उसके घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आपस में भिड़े छात्र, पहुंची पीआरवी
कोंच : बुधवार को गल्ला मंडी परिसर में संचालित एक विद्यालय के बाहर छुट्टी के समय किसी बात को लेकर छात्रों में आपस में झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची जिसके बाद सूचना मिलने पर यूपी 112 पीआरबी जब तक मौके पर पहुंचती तब तक छात्र मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें