फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की खिड़की से सात वर्षीय छात्रा सड़क पर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। चलती हुई स्कूल बस की खिड़की से गुरुवार को मासूम बच्ची सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्टाफ ने उसे झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के इंगुई खुर्द गांव निवासी एहसान खान की बेटी तहसीन खातून (7) कक्षा तीन की छात्रा थी। वह झांसी के पूंछ स्थित प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों ने गुरुवार को उसे स्कूल बस से स्कूल भेजा। बस पूंछ थाना क्षेत्र के एरच रोड सलेमपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंची।
इस बीच चालक ने रफ्तार में रही बस मोड़ दी। बस अचानक मुड़ने से खिड़की के पास बैठी तहसीन अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। बस के पहिये की चपेट में आने से वह लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन

हादसा देख बस में मौजूद छात्रों और स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्कूल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत की सूचना से मां नसीमा समेत परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बेटी की मौत से मां नसीमा बदहवास हो गई। उन्हें लोग ढांढस बंधाते रहे। वह सभी से पूछती रहीं कि ‘ऊपर वाले ने उनकी फूल की बच्ची को क्यों छीन लिया...क्या उसे मासूम पर भी जरा सा रहम नहीं आया...’। उनकी बातें सुनकर हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें