फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली टीम से मारपीट के मामलें में सात नामजद सहित 24 लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली चेकिंग टीम के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने सात नामजद समेत 24 के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कालपी के राजेपुरा में सोमवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट की थी।
बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी कालपी आदर्श राज ने पुलिस को बताया कि तीन अक्तूबर को राजेपुरा रामचबूतरा निवासी आबिद खान, जावेद, दिलशाद, नौशाद, शहबाज, शमशाद, कफील व 17 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों, बेल्टों से टीम पर हमला किया था।
जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विभागीय वीडियो और डाटा डिलीट कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देर रात चेकिंग करने गई थी टीम
मोहल्ले के लोगों ने भी पुलिस को तहरीर देकर टीम के कर्मचारियों पर घर में चोरी के इरादे से घुसने का आरोप लगाया था। एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि वह घर पर अकेली थीं। रात करीब तीन बजे कुछ युवक घर में घुस आए। उनके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने एकत्रित होकर उनके साथ मारपीट की थी। लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नहीं पता था कि घर में घुसे लोग विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं। पुलिस ने मोहल्ले वालों की ओर से मिली तहरीर की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें