फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत सात की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच/कालपी। जनपद में सोमवार की शाम सात और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से चार कालपी, एक उरई और दो कोंच निवासी संक्रमित पाए गए हैं। कोंच के संक्रमितों में एक बैंक मैनेजर भी शामिल है। रविवार को दस और सोमवार को एक साथ 7 मरीज आने से प्रशासन में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों का संपर्क तलाशने में जुट गईं हैं। इसके अलावा संक्रमितों के मोहल्लों को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। जनपद में इस वक्त कुल संक्रमितों की संख्या 67 पहुंच गई है। इसमें एक्टिव 22, ठीक हुए 41 और 4 मौतें शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कालपी के एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि 5 जून को नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक 30 वर्षीय प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उक्त संक्रमित दमन की कपड़ा फैक्टरी में काम करता था और हाल ही में लौटा था। इस पर उसके परिवार के लोगों के भी कोरोना जांच कराई गई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में उसकी दो नाबालिग भतीजियां, एक ढाई वर्षीय बेटी व एक 40 वर्षीय भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
उपजिलाधिकारी ने ईओ सुशील कुमार दोहरे के साथ चिकित्सा विभाग व नगरपालिका की टीम के साथ संक्रमित के घर के पास पहुंचकर मोहल्ले को सैनिटाइज कराया। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। इसी तरह कोंच के मोहल्ला जवाहर निवासी बैंक के शाखा प्रबंधक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जबकि कोंच से ही बैट्री का काम करने वाला व्यापारी भी कोरोना संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

वहीं उरई शहर के रिनियां गांव निवासी दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और 5 जून को उसका सैंपल लिया गया था। सीएमओ अल्पना बरतरिया का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों का पता किया जा रहा है। इसके साथ ऐतिहात के तौर पर उनके घरों और मोहल्लों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने देर रात इलाहाबाद बैंक की बंगरा शाखा को सैनिटाइज कराकर सील करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें