क्वांरटीन पीरियड पूरा करने करने के बाद राशन किट लेकर घर जाता युवक।
- फोटो : ORAI
जालौन। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन पूरे कर चुके लोगों को नायब तहसीलदार व कोतवाल की उपस्थिति में राशन किट के साथ गांव रवाना किया गया। वहीं लुधियाना पंजाब से आए तीन लोगों को क्वारंटीन किया गया।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। सेंटर में 14 दिन क्वारंटीन रहे कई गांवों के सात व्यक्तियों को मेडिकल चेकअप के बाद नायब तहसीलदार आलोक कटियार व कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह की उपस्थिति में उनके गांवों को भेज दिया गया। क्वारंटीन में व्यक्तियों को तहसील प्रशासन की ओर से राशन किट भी दी गई, ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। इसके अलावा लुधियाना पंजाब से आए तीन लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। इस समय में क्वारंटीन सेंटर में 60 व्यक्ति हैं।
लुधियाना से आ रहे लोगों का चेकअप
जालौन। लॉकडाउन के दौरान लुधियाना पंजाब में फंसे झांसी के 18 व्यक्तियों को लेकर आई रोडवेज बस देवनगर चौराहे पर आकर रुकी। पुलिस की उपस्थिति में बस में सवार सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें भोजन के पैकेट का वितरण कर उन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। संवाद