फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेगा ब्लॉक में फंसीं सात पैसेंजर ट्रेने, यात्रियों ने किया हंगामा

Thu, 06 Jun 2024 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड के उरई सरसोकी सेक्शन में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने गुरुवार को साढ़े चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। इसके चलते सात पैसेंजर ट्रेनें और छह माल गाड़ियां फंस गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों का भी धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हो हल्ला भी किया।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर 11.50 बजे से शाम चार बजकर बीस मिनट तक का अप और डाउन लाइन का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इस मेगा ब्लॉक में उरई सरसोकी रेल सेक्शन की राहिया रेलवे क्रासिंग नंबर 185 के पास निर्माणाधीन पुलिया पर बॉक्स (खांचा) रखे जाने थे। इसके चलते गोरखपुर से मुंबई और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अप और डाउन मुंबई एक्सप्रेस को चिरगांव, नंदखास, मोंठ आदि स्टेशनों पर रोककर चलाया गया।
कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू को पुखरायां, कालपी, आटा आदि स्थानों पर रोका गया। इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली अप और डाउन छपरा मेल को मोंठ, एरच रोड व उरई में रोककर चलाया गया। गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को आटा और सरसोकी स्टेशन पर रोका गया। बलसाड़ से कानपुर जाने वाली उद्योगकर्मी एक्सप्रेस को मोंठ और भुआ स्टेशन पर रोककर चलाया गया। इसके अलावा छह मालगाड़ियों को अप और डाउन में अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। ट्रेनों के रुकने के कारण झांसी कानपुर मेमू के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। एट, मोंठ, चिरगांव आदि स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए हो हल्ला भी किया।
विज्ञापन



बयान.......
ट्रैक मरम्मत का काम हो रहा है। यह काम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
.....................

गलत एनाउंसमेंट की वजह से कोंच शटल ट्रेन में सवार हुए यात्री, चेन पुलिंग
उरई। गलत एनाउंसमेंट के चलते यात्री गलत ट्रेन में सवार हो गए। बाद में गलती का एहसास होने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुधवार की रात साढ़े दस बजे बनारस से गांधीनगर जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस के आने का एनाउंसमेंट हो रहा था। इसी बीच कोंच शटल एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर आ गई। कई यात्री उसमें जनरल कोच समझकर उसमें सवार हो गए। जैसे ही ट्रेन चली और उन्हें पता लगा कि यह कोंच शटल ट्रेन है तो उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुुलिंग की जानकारी मिलने पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंची। यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई। यात्रियों को शांत कराया गया। बाद में पीछे से आई कैपिटल एक्सप्रेस में यात्रियों को सवार किया गया। आरपीएफ दरोगा गंभीर सिंह ने बताया कि गलत एनाउंसमेंट की वजह से यात्री सवार हो गए थे। इसके चलते ट्रेन को अतिरिक्त रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें