फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सात दिन पहले नोटिस चस्पा, छह एकड़ जमीन से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। सरकारी व निजी जमीन पर कब्जे को प्रशासन की टीम ने हटवा दिया। तहसीलदार की अगुवाई में पहुंची टीम ने बुलडोजर से कार्रवाई करवाई और जमीन को मुक्त करा दिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर किसी की जमीन को उक्त व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया हो तो वह उन्हें बताएं, वह भी कब्जा मुक्त कराई जाएगा। टीम ने सात दिन पहले आरोपी को नोटिस दिया था।
विज्ञापन

डकोर निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने सरकारी जमीन सहित निजी भूमि पर करीब छह एकड़ में कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने जब जांच कराई तो सही पाया गया। इस राजस्व की टीम ने उसे कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। इस पर गुरुवार को तहसीलदार शिरीष मिश्रा, नायब राहुल यादव, लेखपाल डकोर अमित कुमार, मुक्तेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, कानूनगो कुंवर बहादुर, प्रधान सोनू यादव आदि मौके पर पहुंचे और जमीन को खाली करा दिया। तहसीलदार ने बताया कि आरोपी को नोटिस दिया गया था। लेकिन वह फिर भी कब्जा नहीं छोड़ रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें