फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडडे मील खाने से सात बच्चे बीमार, मचा हड़कंप

Fri, 18 Jan 2019 11:36 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
घर में बीमार पड़े छात्र।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पतराही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुल 60 छात्र पंजीकृत है। शुक्रवार को विद्यालय में 40 छात्रों की उपस्थिति दर्ज है। मीनू के अनुसार विद्यालय में तहरी बनाई गई थी। अभिभावकों का आरोप है कि दोपहर में मिडडे मील का खाना खाने के बाद जब छात्र घर पहुंचे तो उनमें से सात छात्रों सौकी(5) पुत्र मान सिंह, कीरत (6) पुत्र देवेंद्र , छोटू(5) पुत्र देवेंद्र, विपिन (4) पुत्र रामकेश, कृष्णा (7) पुत्र शिवनारायण, विनय (5) पुत्र महेश कुमार, दीपेंद्र (4) पुत्र द्वारका प्रसाद को उल्टी दस्त शुरू हो गए।

विज्ञापन


बच्चों की तबियत बिगड़ते ही परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल प्रधान व माधौगढ़ एसडीएम मनोज कुमार को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम में तत्काल गांव में मेडिकल टीम भेजने के निर्देश दिए। इस पर मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर छात्रों का उपचार शुरू कर दिया है। एसडीएम का कहना है कि मामला फूड प्वॉइजनिंग का लग रहा है। फिलहाल डाक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है। इसके साथ ही मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए है। लेखपाल व अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। वहीं बीएसए राजेश शाही का कहना है कि मामले की जानकारी देर शाम को मिली है, फिर भी विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें